: FOG से फ्लाइट लेट में अब आएगी कमी!
Tue, Jan 16, 2024
घने कोहरे की वजह से हाल में उड़ानों में देरी की घटनाओं के मद्देनजनर विमान नियामक संस्था डीजीसीए ने सोमवार को सभी एयरलाइंस के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किए थे।
इस बीच अब नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोहरे की समस्या से निपटने और उड़ान सेवाओं के बेहतर ऑपरेशन के लिए कार्ययोजना पेश की।
उन्होंने कहा कि हमारे पास सभी छह मेट्रो शहरों के एयरपोर्ट्स की दैनिक रिपोर्ट है।
इसके साथ ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के निर्देशों के कार्यान्वयन की रिपोर्ट भी है। इसके अलावा इन एसओपी पर नियमित तौर पर नजर रखी जाएगी।
सिंधिया ने कहा कि यात्रियों की असुविधा के संबंध में किसी भी समस्या से निपटने के लिए इन छह मेट्रो एयरपोर्ट्स पर हवाईअड्डों और एयरलाइन ऑपरेटरों द्वारा 'वॉर रूम' स्थापित किए जाएंगे।
इसके साथ ही पर्याप्त सीआईएसएफ बलों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाएगी।
: यूपी रोडवेज की हड़ताल से जनता का हुआ बेहाल।
Mon, Jan 1, 2024
पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए सड़क कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत अलग-अलग जिलों में आज प्रदर्शन देखने को मिला। देश दुनिया में लोग भले आज साल के पहले दिन जश्न मना रहे हों, लेकिन एक तबका ऐसा भी है जिसका साल का पहला दिन विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम से शुरू हुआ है। लखनऊ में ट्रक ड्राइवर, बस ड्राइवर्स, टूर एंड ट्रेवल्स वाले, रोडवेज कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी।
लखनऊ में कैसरबाग बस डिपो में ड्राइवर ने बसें खड़ी कर दीं। जिस कारण लखनऊ के आसपास के जिले जैसे कि लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर जाने वाली यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तो वहीं राजधानी लखनऊ के दूसरे बस अड्डे आलमबाग पर भी यात्रियों को ऐसे ही परेशानी का सबब उठाना पड़ा और पैदल ही आगे की तरफ बढ़ना पड़ा।
यूपी के जिलों में ऐसा रहा हड़ताल का असर
यूपी के अन्य जिलों की बात करें तो कानपुर में भी ऐसी स्थिति देखने को मिली। वहां टेंपो स्टैंड में पूरी तरह से चक्का जाम हो गया। जिसके बाद रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑटो, टेंपो न चलने के कारण लोगों को ऑफिस, स्कूल, कॉलेज जाने में काफी देरी हुई।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने वालों को हुई परेशानी
ऐसे ही तस्वीर उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा, गोरखपुर, झांसी, समेत अलग-अलग जिलों में देखने को मिली। जहां बस, टैक्सी ड्राइवरों ने अपनी गाड़ियां चलाने से आज मना कर दिया।
कई जगहों पर सड़क पर चक्का जाम किया। कई जगहों पर पूरी तरीके से हड़ताल कर दी। आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और नए साल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।
क्यों हो रहा है विरोध?
बता दें कि ये सारा विवाद हिट एंड रन को लेकर आए नए कानून के कारण है। पिछले दिनों हिट एंड रन को लेकर केंद्र सरकार नया कानून लेकर के आई है। इसके मुताबिक अभी तक जिस हिट एंड रन के मामले में ड्राइवर को थाने से जमानत हो जाती थी और मात्र 2 साल की सजा का प्रावधान था।
अब उसी में वाहन चालक को अधिकतम 10 साल की सजा के साथ ही 7 लाख रुपये जुर्माना का प्रावधान हो गया है। जिस कारण सभी तरफ से इसका विरोध हो रहा है।
: उन्नाव sp ऑफिस के अंदर युवक ने लगाई आग बुरी तरह जला युवक।
Wed, Dec 27, 2023
उन्नाव बिग ब्रेकिंग
उन्नाव sp ऑफिस के अंदर युवक ने लगाई आग बुरी तरह जला युवक।
जल्द पुलिस कर्मियों ने कंबल डाल कर बुझाई आग।
तुरंत पुलिस के साथ इलाज के लिए ले जाया गया जिला अस्पताल।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र निवासी बताया जा रहा है । न्याय की गुहार लगाने आया था युवक।
मौके पर जन सुनवाई करते co सदर आशुतोष कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह मौजूद।