: बालोद एक्सीडेंट : राईस मिल के पास भीषण सड़क हादसा,
admin Thu, Jun 8, 2023
बालोद छत्तीसगढ़
बालोद जिले से होकर गुजरने वाले रायपुर जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ग्राम चिटौद के पास बरडिया राइस मिल पर भीषण सड़क हादसा हुआ है।
जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना इतनी भायनक थी कि युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए थे। यह घटना अज्ञात वाहन के कुचलने से हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुरूर थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त एक शिक्षक के रूप में हुई है।
विज्ञापन