Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

पुणे में ‘गलत लैंडिंग’ से मचा हड़कंप : मंत्री छगन भुजबल का हेलिकॉप्टर पार्किंग में उतरा

Munesh Kumar Shukla Sat, Apr 11, 2026

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के हेलिकॉप्टर की शनिवार सुबह पुणे के पुरंदर इलाके में गलत लैंडिंग का मामला सामने आया है। हेलिकॉप्टर निर्धारित हेलीपैड की बजाय करीब एक किलोमीटर दूर पार्किंग एरिया में उतार दिया गया, जिसे शुरुआती तौर पर पायलट की गलती माना जा रहा है।

पुणे जिला पुलिस के अनुसार, हेलीपैड पूरी तरह तैयार था और इसकी जानकारी हेलिकॉप्टर के क्रू मेंबर को दी गई थी, लेकिन उन्होंने निर्देशों को नजरअंदाज कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब भुजबल महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या नुकसान की खबर नहीं है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि पार्किंग एरिया में खड़ी गाड़ियों के सामने ही हेलिकॉप्टर उतारा गया, जिससे धूल का बड़ा गुबार उठ गया और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अभी तक पायलट, क्रू या हेलिकॉप्टर ऑपरेट करने वाली कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को भेजी जाएगी और पायलट के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। नियमों के मुताबिक, किसी भी विशेष क्षेत्र में लैंडिंग से पहले स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जाते हैं, जिनका पालन अनिवार्य होता है।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही महाराष्ट्र में एक बड़ा विमान हादसा हुआ था, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जान चली गई थी। इस ताजा घटना ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।