: Unnao: टक्कर मारकर पलटा लोडर, साइकिल सवार किसान की दबकर मौत,
admin Sun, Jun 11, 2023
Unnao News: बांगरमऊ में सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रत लोडर पलटने से साइकिल सवार किसान की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

हरदोई-उन्नाव मार्ग पर आलमपुर रेतवा गांव के पास कोल्डड्रिंक लादे लोडर की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ किसान सड़क पर गिर गया। अनियंत्रत लोडर भी उसके ऊपर पलट गया। हादसे में किसान की मौत हो गई। हादसे के वक्त किसान सूप (अनाज साफ करने वाला) सिरकी लेकर घर जा रहा था। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन