: चाइनीज तार से कटकर यूवक की मौत
admin Mon, Jun 5, 2023
बीघापुर उन्नाव
उन्नाव जनपद के बारा सगवर क्षेत्र मे आज खेतों में लगे चाइनीज तारों की चपेट में आने से एक यूवक की मौत हो गई व एक गम्भीर रुप से घायल हो गया
आज सुबह 10 बजे के लगभग त्रिलोकपुर थाना बारा सगवर जनपद उन्नाव के रहने वाले गोपाल पुत्र राम औतार उम्र 23 वर्ष अपने चाचा जयराम के साथ धानी खेरा से वापस अपने गांव त्रिलोकपुर वापस आ रहा था तभी सड़क पर घूम रही एक गाय को बचाने के चक्कर में मोटर साइकिल एक पेड़ से टकरा कर खेतों में लगी तार से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
[video width="212" height="116" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2023/06/ee.mp4"][/video]अस्पताल ले जाते समय रास्ते में गोपाल की मृत्यु हो गई। जयराम को बीघापुर स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल उन्नाव रेफर किया गया ।
उप जिलाधिकारी रनवीर सिंह व थाना बारा सगवर प्रभारी राजपाल ने बीघापुर स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर घटना की जानकारी ली ।
उन्नाव से पवन शुक्ला की खास खबर
विज्ञापन