Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

परिसीमन बिल पर समर्थन की अटकलों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या में भव्य आयोजन, रामलला का सूर्य तिलक बना आकर्षण

Munesh Kumar Shukla Fri, Mar 27, 2026

चैत्र शुक्ल नवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को देशभर में रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भगवान राम के जन्मोत्सव के इस खास दिन अयोध्या में विशेष तैयारियां की गई हैं, जहां भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है।

रामनवमी के अवसर पर दोपहर ठीक 12 बजे रामलला के माथे पर सूर्य की किरणों से विशेष ‘सूर्य तिलक’ किया गया। मान्यता है कि भगवान राम का जन्म इसी समय हुआ था। सूर्यवंशी होने के कारण सूर्य देवता ने अपनी किरणों से रामलला का अभिषेक किया। यह अद्भुत दृश्य करीब 4 मिनट तक देखने को मिला, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रामलला के वर्चुअल दर्शन किए।

सूर्य तिलक की इस अनोखी व्यवस्था के पीछे भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी भूमिका रही है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) ने सूर्य की गति और किरणों का गहन अध्ययन कर इसकी रूपरेखा तैयार की। वहीं, सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने लैब में प्रयोग कर इस तकनीक को सफल बनाया।

इसके बाद बेंगलुरु की एक संस्था द्वारा राम मंदिर में हाईटेक उपकरण स्थापित किया गया। दर्पण और लेंस की मदद से सूर्य की किरणों को सटीक समय पर रामलला के माथे तक पहुंचाया गया, जिससे यह दिव्य और ऐतिहासिक क्षण साकार हो सका।