Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

अयोध्या : दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, बुर्का पहनी महिला तमंचे के बल पर सोना लेकर फरार

Munesh Kumar Shukla Thu, Apr 2, 2026

उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रुदौली इलाके में दिनदहाड़े एक ज्वेलर्स की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इस लूट को अंजाम देने वाली आरोपी एक महिला बताई जा रही है, जिसने तमंचे के बल पर करीब 26 ग्राम सोना लूट लिया।

जानकारी के मुताबिक, रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित महेश ज्वेलर्स की दुकान पर यह वारदात हुई। बुर्का पहने एक नकाबपोश महिला दुकान में ग्राहक बनकर दाखिल हुई और मौका पाते ही काउंटर पर रखी सोने की चेन और हार उठा लिया। जब दुकानदार ने उसे रोकने की कोशिश की, तो महिला ने बैग से तमंचा निकालकर उसे धमकाया और वहां से फरार हो गई।

यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला पहले इधर-उधर नजर दौड़ाती है, फिर अचानक सोना उठाकर हथियार दिखाते हुए भाग निकलती है। वारदात के बाद दुकान में मौजूद लोग बाहर आकर ‘चोर-चोर’ चिल्लाने लगे, लेकिन तब तक आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो चुकी थी।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की तलाश जारी है।