Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

परिसीमन बिल पर समर्थन की अटकलों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

अयोध्या : अबूधाबी में फंसे दशरथ महल के महंत सकुशल अयोध्या लौटे, एयरपोर्ट पर ‘जय सियाराम’ के जयघोष से हुआ स्वागत

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 5, 2026

अयोध्या के प्रतिष्ठित दशरथ महल (बड़ा स्थान) के महंत बिंदुगद्याचार्य और महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज एक सप्ताह के लंबे इंतजार के बाद सकुशल अपने धाम अयोध्या लौट आए। खाड़ी देशों में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध जैसे तनावपूर्ण हालातों के कारण दोनों संत अबूधाबी में फंस गए थे, जिसके चलते उनके अनुयायियों और अयोध्या के संत समाज में चिंता का माहौल था। बुधवार सुबह जैसे ही उनका विमान महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, पूरे परिसर में ‘जय सियाराम’ के जयघोष गूंज उठे। अपने संत साथियों को सुरक्षित लौटता देख वहां मौजूद संतों और श्रद्धालुओं के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। लंबे इंतजार के बाद उनकी सुरक्षित वापसी से धर्मनगरी में राहत का माहौल बन गया। महाराज के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर खासा उत्साह और वीवीआईपी हलचल देखने को मिली। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में संत, अनुयायी और स्थानीय लोग एयरपोर्ट पर पहले से ही मौजूद थे। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी स्वयं संतों की अगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ रसिक पीठ के आचार्य महंत जनमेजय शरण, महंत हेमंत दास सहित अयोध्या के कई प्रमुख संत मौजूद रहे। संतों और श्रद्धालुओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि संतों की सुरक्षित वापसी पूरे धर्मनगरी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि सभी लोग लगातार उनकी कुशलता की कामना कर रहे थे और अब उनके सकुशल लौटने से सभी को बड़ी राहत मिली है।