Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: अयोध्या काण्ड में पुलिस का नया कारनामा , मृत व्यक्ति पर अयोध्या पुलिस ने लिख दिया मुकदमा।

admin Thu, Aug 15, 2024

अयोध्या

Big Breking पुलिस का बड़ा कारनामा

गजब खेल है मृत्यु के 40 मिनट बाद मृत व्यक्ति पर अयोध्या पुलिस ने लिख दिया मुक़दमा।

29 जुलाई की घटना पर 8 अगस्त को दोपहर 3:10 मिनट पर लिखा गया मुक़दमा।

दरअसल जिस स्वर्गीय प्रभुनाथ मिश्रा पर मुक़दमा लिखा गया उसका 29 जुलाई को अयोध्या मेडिकल कॉलेज की दो एमबीबीएस छात्राओं ऋतु और निर्मला से पर्चा बनवाने को लेकर विवाद हुआ था जिसकी वजह से प्राचार्य ज्ञानेन्द्र कुमार प्रभुनाथ मिश्रा को 29 जुलाई से लेकर 7 अगस्त तक लगातार प्रताड़ित करते रहे थे जिससे तंग आकर प्रभुनाथ मिश्रा ने 7 अगस्त की शाम ज़हर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया फिर उसे उसी अयोध्या मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया और 14 घंटे इलाज के बाद उसे लखनऊ लाया गया तब तक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ज्ञानेन्द्र यह समझ चुके थे कि प्रभुनाथ का बचना मुश्किल है तो उन्होंने पेशबन्दी करते हुए छात्राओं से 29 जुलाई की पुरानी घटना की तहरीर दिलवाई जिससे उनपर बाद कोई आरोप ना लगा सके लेकिन इस सब षड्यंत्र में प्राचार्य महोदय से चूक हो गई कि वह यह भूल गये कि इसी घटना की वह समिति बनाकर जाँच करवा चुके हैं जिसमें प्रभुनाथ को दोषमुक्त किया गया था और उन्होंने 29 जुलाई की घटना की FIR 8 अगस्त को 3:10 मिनट पर लिखवाई अर्थात् प्रभुनाथ के ज़हर खाने के 24 घण्टे बाद और प्रभुनाथ के मरने के 40 मिनट बाद क्योकि जब 8 अगस्त को 3:10 पर मुक़दमा लिखा गया तब तक डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर 8 अगस्त को 2:30 मिनट पर उसे मृत घोषित कर चुके थे लेकिन पुलिस ने भी यह पता लगाना ज़रूरी नहीं समझा एक सप्ताह पूर्व के जिस मामले में जिस व्यक्ति पर मुक़दमा लिखा जा रहा वह अब ज़िंदा है भी या नहीं। या यूँ कहें कि पुलिस ने अयोध्या मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ज्ञानेन्द्र कुमार व दोनों छात्राओं की पेशबन्दी करने में भरपूर मदद की । लेकिन षड्यंत्र के समीकरण बैठाने में भारी चूक हो गई।