Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : नवरात्रि के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में किया श्रीराम यंत्र की स्थापना

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 19, 2026

नवरात्रि के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या स्थित राम मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का भी निरीक्षण किया और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रपति ने राम मंदिर के द्वितीय तल पर ‘श्रीराम यंत्र’ की विधिवत स्थापना की। वैदिक आचार्यों की उपस्थिति में पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई। इस मौके पर माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्ति से सराबोर नजर आया।

राष्ट्रपति सुबह करीब साढ़े 10 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे राम मंदिर पहुंचीं।

‘श्रीराम यंत्र’ को केवल एक धातु की संरचना नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, जिस तरह ‘श्री यंत्र’ देवी लक्ष्मी का प्रतीक है, उसी तरह ‘श्रीराम यंत्र’ भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्रीराम की मर्यादा, शक्ति और विजय का प्रतीक माना जाता है। इसे विशेष धातुओं के मिश्रण और वैदिक गणनाओं के आधार पर तैयार किया गया है।

इस यंत्र का निर्माण तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित मठ में किया गया था। वहां से इसे तिरुपति लाया गया और फिर रथयात्रा के जरिए करीब 10 दिन पहले अयोध्या पहुंचाया गया। लगभग 150 किलो वजनी इस यंत्र पर सोने की परत चढ़ाई गई है, जो इसकी भव्यता को और बढ़ाती है।