: प्राण प्रतिष्ठा से पहले सजेगी राम की पैड़ी, आखिर क्यों है ये जगह बेहद खास।
admin Sat, Dec 23, 2023
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को होने वाली है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
राम भक्तों में मंदिर को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी अब अंतिम चरण में है। जैसे-जैसे मुख्य मंदिर का निर्माण कार्य बहुत तेजी से हो रहा है रामपथ, भक्ति पथ और सुग्रीव किला की आसपास का सौंदर्यकरण का काम भी अंतिम दौर में है।
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बता दें कि अयोध्या में 2.7 एकड़ में राम मंदिर बन रहा है। इसकी ऊंचाई लगभग 162 फीट की होगी। इस पूरे मंदिर परिसर में भगवान राम के मंदिर के साथ ही और भी 6 मंदिर बनाए जा रहे हैं।
मंदिर के मुख्य द्वार को सिंह द्वार के नाम से जाना जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद जब आम जनता के लिए मंदिर को खोला जाएगा तो हर दिन डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद की जा रही हैं।
साथ ही अयोध्या को भी रामायण के प्रतीक के रूप में सजाया जा रहा है। ऐसे में रामायण काल की सबसे बड़ी साक्षी राम की पैड़ी को सुंदर तरीके सजाया जा रहा है ताकि भक्त इस जगह के बारे में ऐतिहासिक दृष्टिकोण से जान सकें। लेकिन, आखिर क्या है राम की पैड़ी? और ये जगह क्यों इतनी खास है?
विज्ञापन