Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

8th May 2026

BREAKING NEWS

मणिशंकर अय्यर बोले- ‘यह सबसे खराब राजनीतिक अवसरवाद

दिल्ली के धार्मिक स्थल और हाईवे ढाबे थे निशाने पर

फिट होने के बावजूद प्लेइंग इलेवन से बाहर होने पर उठे सवाल

ओवैसी बोले- ‘राष्ट्रगान के बराबर नहीं हो सकता

अमेरिकी युद्धपोतों पर हमले का दिया करारा जवाब

अनंत सिंह : अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत, जल्द जेल से होंगे रिहा

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 19, 2026

मोकामा से विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इसके साथ ही उनके बेऊर जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि जमानत मिलने के बाद जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और वे शुक्रवार या शनिवार तक रिहा हो सकते हैं।

अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड मामले में नवंबर 2025 से बेऊर जेल में बंद थे। करीब चार महीने बाद उन्हें राहत मिली है, जिससे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

इससे पहले 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के दौरान वोट डालने के लिए अनंत सिंह को जेल से बाहर लाया गया था। मतदान के बाद वे फिर से बेऊर जेल लौट गए थे। अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके स्थायी रूप से बाहर आने की तैयारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें