Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

अनंत सिंह : अनंत सिंह अब नहीं लड़ेंगे चुनाव

Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 24, 2026

अनंत सिंह ने जेल से रिहा होने के बाद राजनीति को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, अपने बेटे के राजनीतिक भविष्य पर उन्होंने कहा कि यदि वह जनता के बीच काम करेगा, तो आगे चुनाव लड़ सकता है।

अनंत सिंह को हाल ही में पटना हाईकोर्ट से दुलारचंद हत्याकांड में जमानत मिली है, जिसके बाद वह सोमवार को जेल से बाहर आए। उनकी रिहाई के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और उनका जोरदार स्वागत किया गया।

गौरतलब है कि उन्हें बीते एक नवंबर को दुलारचंद हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। यह घटना बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हुई थी, हालांकि इसके बावजूद अनंत सिंह ने चुनाव जीत लिया था।

मोकामा सीट से लगातार जीत दर्ज करने वाले अनंत सिंह की गैरमौजूदगी में 2022 में उनकी पत्नी नीलम देवी ने चुनाव जीतकर सीट बरकरार रखी थी। वह लंबे समय से नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं।

उन्होंने पहले भी कहा था कि यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहेंगे, तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब जबकि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा है, बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना बढ़ गई है।

राज्य में फिलहाल एनडीए की सरकार है, ऐसे में अगला मुख्यमंत्री बीजेपी या जेडीयू में से किसी पार्टी का हो सकता है। अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि बिहार की राजनीति में आगे क्या बदलाव होते हैं।