Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

21st July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

जदयू विधायक दल के नेता बने श्रवण कुमार : विधानसभा सचिवालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

Munesh Kumar Shukla Tue, Apr 21, 2026

बिहार की राजनीति में अहम बदलाव के तहत नालंदा से विधायक श्रवण कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। उनके नाम पर पहले ही विधानसभा को प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर अब औपचारिक मुहर लग गई है। विधानसभा सचिवालय ने भी इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

यह पद नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हो गया था। इसके बाद जदयू विधायकों की बैठक में श्रवण कुमार के नाम पर सहमति बनी और पार्टी नेतृत्व ने भी इसे मंजूरी दे दी।

नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जदयू कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और श्रवण कुमार को बधाई दी।

श्रवण कुमार का राजनीतिक करियर काफी लंबा और मजबूत रहा है। वे 1995 से लेकर 2025 तक कुल 8 बार विधायक चुने जा चुके हैं, जो उनकी जनाधार और राजनीतिक पकड़ को दर्शाता है।

सरकार में भी उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे ग्रामीण विकास मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं, साथ ही बिहार विधानसभा में मुख्य सचेतक की भूमिका भी निभा चुके हैं। पार्टी के भीतर उन्हें वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें