Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

8th May 2026

BREAKING NEWS

मणिशंकर अय्यर बोले- ‘यह सबसे खराब राजनीतिक अवसरवाद

दिल्ली के धार्मिक स्थल और हाईवे ढाबे थे निशाने पर

फिट होने के बावजूद प्लेइंग इलेवन से बाहर होने पर उठे सवाल

ओवैसी बोले- ‘राष्ट्रगान के बराबर नहीं हो सकता

अमेरिकी युद्धपोतों पर हमले का दिया करारा जवाब

CM नीतीश : CM नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक: हेलीपैड में घुसा बैल, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 14, 2026

बिहार के बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई। मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक पहले हेलीपैड परिसर में अचानक एक बैल घुस आया, जिससे वहां तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसी बीच अचानक एक बैल हेलीपैड की ओर दौड़ता हुआ पहुंच गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को दौड़ाने लगा। बैल के अचानक हमलावर अंदाज में दौड़ने से सुरक्षाकर्मी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

स्थिति ऐसी बन गई कि कुछ पुलिसकर्मी बचने के लिए मौके पर खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़ गए। काफी देर तक बैल हेलीपैड के आसपास दौड़ता रहा, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बाद में स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर किसी तरह बैल को वहां से हटाया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल जैसे संवेदनशील इलाके में एक जानवर कैसे पहुंच गया।

हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान इस तरह की घटना को सुरक्षा में गंभीर चूक माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें