Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

8th May 2026

BREAKING NEWS

मणिशंकर अय्यर बोले- ‘यह सबसे खराब राजनीतिक अवसरवाद

दिल्ली के धार्मिक स्थल और हाईवे ढाबे थे निशाने पर

फिट होने के बावजूद प्लेइंग इलेवन से बाहर होने पर उठे सवाल

ओवैसी बोले- ‘राष्ट्रगान के बराबर नहीं हो सकता

अमेरिकी युद्धपोतों पर हमले का दिया करारा जवाब

बिहार में राज्यसभा चुनाव : BJP का हमला तेज, बागी विधायक पर कार्रवाई की चुनौती

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 19, 2026

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। NDA के सभी सीटें जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उनमें नेतृत्व क्षमता है, तो वे बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करके दिखाएं।

BJP प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव में नेतृत्व की कमी है और वे अपनी पार्टी के भीतर अनुशासन बनाए रखने में असमर्थ हैं। उनका कहना है कि यदि तेजस्वी बागी विधायकों पर कार्रवाई करते हैं, तो उनकी खुद की स्थिति खतरे में पड़ सकती है और वे नेता प्रतिपक्ष का पद भी खो सकते हैं।

राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्रधारी सिंह की हार के पीछे RJD के ढाका विधायक फैसल रहमान की भूमिका को अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि फैसल रहमान मतदान के दिन अनुपस्थित रहे, जिससे महागठबंधन की जीत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।

नीरज कुमार ने एक वीडियो बयान में तेजस्वी यादव पर व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों स्तर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे न तो अपनी पार्टी को संभाल पाए हैं और न ही महागठबंधन को मजबूती दे पा रहे हैं। BJP ने इस पूरे घटनाक्रम को RJD के अंदरूनी संकट और नेतृत्व की कमजोरी का संकेत बताया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें