Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

NEET छात्रा : NEET छात्रा के भाई को CBI की टीम ने घर से उठाया

Munesh Kumar Shukla Tue, Feb 17, 2026

नीट छात्रा से जुड़े चर्चित मामले की जांच के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम मंगलवार को जहानाबाद के पतियावा गांव पहुंची। टीम ने छात्रा के माता-पिता से लगभग ढाई से तीन घंटे तक विस्तृत पूछताछ की और घटना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की।छात्रा के पिता ने बताया कि सीबीआई की टीम उनके आवास पर पहुंची और उनके पुत्र को अपने साथ ले गई। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब सीबीआई की टीम गांव आई थी, तब उन्होंने छात्रा और उसकी मां के मोबाइल फोन की मांग की थी। उनके अनुसार, छात्रा और मां के मोबाइल खराब होने के कारण उन्हें मोबाइल मिस्त्री के पास भेजा गया था।गांव में अब इस बात की चर्चा है कि सीबीआई जांच की प्रगति से जल्द ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकती है। नीट छात्रा हत्या मामले में पहले राज्य स्तर की एसआईटी टीम जांच कर रही थी। बाद में, राज्य सरकार ने इस मामले को 31 जनवरी को सीबीआई के हवाले कर दिया। आज सीबीआई दुबारा जहानाबाद पहुंची और मृतका के भाई को पकड़कर ले गई, लेकिन फिर कुछ घंटों के बाद पूछताछ कर उसे छोड़ दी।