: राजभवन पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश।
admin Sun, Jan 28, 2024
बिहार
बिहार में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आज दोपहर तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायकों की बैठक में कहा कि अब साथ रहना मुश्किल है और इस्तीफे का वक्त है। बैठक के बाद वह इस्तीफा देने के लिए राजभवन पहुंचे।
नीतीश कुमार का यह कदम उस INDIA ब्लॉक के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है जिसके सूत्रधार वह खुद रहे हैं।
बिहार में चल रही सियासी उठापठक के बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पूर्णिया में कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक कर मौजूदा सियासी हालत पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन