तेज प्रताप यादव : अभिनेता राजपाल यादव को दी 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद
Munesh Kumar Shukla Tue, Feb 10, 2026
पटना,टीवी भारतवर्ष
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने अभिनेता राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आकर 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस पहल की सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में सराहना की जा रही है।जानकारी के मुताबिक, अभिनेता राजपाल यादव हाल के दिनों में एक निजी आर्थिक संकट से गुजर रहे थे। इस बात की जानकारी सामने आने के बाद तेज प्रताप यादव ने मानवीय आधार पर उनकी सहायता करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय एक-दूसरे की मदद करना ही समाज की असली जिम्मेदारी है।तेज प्रताप यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि यह मदद किसी राजनीतिक प्रचार के लिए नहीं, बल्कि एक इंसानी फर्ज के तौर पर की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजपाल यादव जल्द ही इस मुश्किल दौर से बाहर निकलेंगे|
विज्ञापन