Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

8th May 2026

BREAKING NEWS

मणिशंकर अय्यर बोले- ‘यह सबसे खराब राजनीतिक अवसरवाद

दिल्ली के धार्मिक स्थल और हाईवे ढाबे थे निशाने पर

फिट होने के बावजूद प्लेइंग इलेवन से बाहर होने पर उठे सवाल

ओवैसी बोले- ‘राष्ट्रगान के बराबर नहीं हो सकता

अमेरिकी युद्धपोतों पर हमले का दिया करारा जवाब

रांची : स्पीड पोस्ट के जरिए ड्रग्स मंगाने वाला गिरोह बेनकाब

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 19, 2026

रांची शहर में स्पीड पोस्ट के माध्यम से मादक पदार्थ मंगाकर उनकी बिक्री करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चरस समेत अन्य सामान बरामद किया है।

एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र के जतरा मैदान में छापेमारी की। कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने इलाके की घेराबंदी कर निगरानी शुरू की।

इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान लाल वेदांत नाथ शाहदेव (25) के रूप में हुई है, जो सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 11 ग्राम चरस और “केली हनी” नाम का इनहेलर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्पीड पोस्ट के जरिए फर्जी नाम और पते पर मादक पदार्थ मंगवाता था और बाद में शहर के अलग-अलग इलाकों में ऊंचे दाम पर बेचता था।

बरामद चरस की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी पहचान हुई है और उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें