Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

8th May 2026

BREAKING NEWS

मणिशंकर अय्यर बोले- ‘यह सबसे खराब राजनीतिक अवसरवाद

दिल्ली के धार्मिक स्थल और हाईवे ढाबे थे निशाने पर

फिट होने के बावजूद प्लेइंग इलेवन से बाहर होने पर उठे सवाल

ओवैसी बोले- ‘राष्ट्रगान के बराबर नहीं हो सकता

अमेरिकी युद्धपोतों पर हमले का दिया करारा जवाब

बिहार : बिहार में हो गया खेला?कांग्रेस के तीन विधायक वोटिंग के दौरान गायब|

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 16, 2026

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। इसी बीच वोटिंग के दौरान कांग्रेस के तीन विधायक नजर नहीं आने से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उनकी अनुपस्थिति के बाद राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू हो गया है और महागठबंधन को क्रॉस वोटिंग का डर भी सताने लगा है।

दरअसल, राज्यसभा चुनाव 2026 के मतदान के बीच उस समय महागठबंधन में चिंता बढ़ गई जब कांग्रेस के तीन विधायक मतदान स्थल पर नहीं पहुंचे। इस घटनाक्रम ने पांचवीं सीट के चुनाव को लेकर नए राजनीतिक समीकरण बनने की चर्चा को भी हवा दे दी।

कांग्रेस विधायक आबिदुर रहमान ने दावा किया कि उनके तीनों साथियों के फोन बंद हैं। उनका आरोप है कि एनडीए की ओर से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है और विधायकों को ऑफर देकर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायकों को परेशान किया जा रहा है, लेकिन पार्टी के सभी सदस्य एकजुट हैं।

वहीं कांग्रेस विधायक कमरूल होदा ने स्थिति को सामान्य बताते हुए कहा कि सभी विधायक जल्द ही पहुंच जाएंगे और पार्टी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने साफ किया कि किसी भी विधायक के पार्टी लाइन से हटकर वोट देने का सवाल ही नहीं उठता।

फिलहाल तीन विधायकों की गैरमौजूदगी ने बिहार की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है और राज्यसभा की पांचवीं सीट पर मुकाबला और दिलचस्प होता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें