Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

परिसीमन बिल पर समर्थन की अटकलों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

बिहार : मुजफ्फरपुर में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 70 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब 24 घंटे में बरामद

Munesh Kumar Shukla Fri, Feb 20, 2026

होली पर्व से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान के तहत ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 24 घंटे के भीतर 70 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस दौरान एक ट्रक और तीन पिकअप वैन को जब्त भी किया है।पुलिस विभाग ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए जिले भर में विशेष अभियान जारी है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापे मारे गए। गरहा थाना क्षेत्र के पटियासा इलाके में पुलिस की टीम ने प्याज लदे एक ट्रक को रोका और तलाशी लेने पर उसमें से 535 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 70 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।इस कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है तथा अवैध शराब की सप्लाई और नेटवर्क के बारे में विस्तार से जानकारी जुटा रही है। अभी तक इस मामले में ट्रक और तीन पिकअप वैन समेत भारी मात्रा में शराब जब्त की गई है, जबकि आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ जारी है।पुलिस विभाग ने कहा है कि होली जैसे त्योहारों पर अवैध रूप से शराब की तस्करी और बिक्री को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके। जिले में कानून–व्यवस्था को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।