Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-04-2026

आई-पैक फाउंडर वीनेश चंदेल गिरफ्तार

सम्राट चौधरी बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री, बदल गई सियासत की दिशा

अल-कायदा से जुड़े 3 आरोपी दोषी, उम्रकैद तक की सजा

₹3000 करोड़ पार कर बनी भारत की नंबर-1 फिल्म फ्रेंचाइजी

नक्सली कमांडर सुरेश कौड़ा : मुंगेर में नक्सली कमांडर सुरेश कौड़ा ने किया सरेंडर

Munesh Kumar Shukla Wed, Feb 18, 2026

नक्सल संगठन के स्पेशल एरिया कमिटी कमांडर सुरेश कौड़ा ने मुंगेर में आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने एक एके-47 राइफल, दो इंसास राइफल, एक एके-56 राइफल और 505 जिंदा कारतूस के साथ सरेंडर किया. यह आत्मसमर्पण कार्यक्रम मुंगेर पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित किया गया. इस दौरान मुंगेर के डीआईजी, एसटीएफ डीआईजी और जिलाधिकारी मौजूद रहे| मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी राकेश कुमार ने बताया कि सुरेश कोड़ा पर मुंगेर, लखीसराय और जमुई जिलों में कुल 60 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2008 से माओवादी गतिविधियों में सक्रिय था और उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ एवं जिला पुलिस की टीमें लंबे समय से दबिश दे रही थीं। निरंतर छापेमारी और नेटवर्क के कमजोर पड़ने के बाद उसने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सुरेश कोड़ा ने विधिवत सरेंडर किया। इस अवसर पर मुंगेर डीआइजी, पटना एसटीएफ के डीआइजी संजय कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर और एसटीएफ की एसपी अंजली कुमार मौजूद थे। सुरेश ने सार्वजनिक रूप से हिंसा त्यागने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की इच्छा जताई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें