पटना : NEET छात्रा मौत मामला:CBI ने संभाली जांच
Munesh Kumar Shukla Thu, Feb 12, 2026
पटना, टीवी भारतवर्ष
पटना में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अपने हाथ में ले ली है। CBI ने इसे स्पेशल केस के रूप में दर्ज करते हुए केस नंबर 7S/26 आवंटित किया है।बताया जा रहा है कि इस मामले की CBI जांच की मांग लगातार उठ रही थी। विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने भी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया था। बढ़ते दबाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से इस मामले की CBI जांच कराने का औपचारिक अनुरोध किया था।राज्य सरकार के अनुरोध को केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद CBI ने आधिकारिक रूप से केस टेकओवर कर लिया है। इस संबंध में जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सम्राट चौधरी ने साझा की थी।सूत्रों के अनुसार, बिहार CBI के अधिकारी आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि CBI अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच करेगी और अब तक की पुलिस जांच के दस्तावेजों की समीक्षा भी करेगी।इस घटनाक्रम के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद और बढ़ गई है। वहीं, पूरे राज्य की निगाहें अब CBI की जांच पर टिकी हैं।
विज्ञापन