पटना हॉस्टल कांड पर NEET छात्रा की मां का गुस्सा लगाए गंभीर आरोप : पटना हॉस्टल कांड पर NEET छात्रा की मां का गुस्सा लगाए गंभीर आरोप
Munesh Kumar Shukla Fri, Jan 30, 2026
छात्रा की मां ने कहा, “मेरी बेटी को कोई न्याय नहीं दिलवा पा रहा है. सबको गड्डी मिली है. DSP, SP सब बिके हुए हैं. हम गड्डी नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए हमारी सुनवाई नहीं हो रही.” मां ने यह भी कहा कि डिप्टी CM सम्राट चौधरी हमें बुला रहे हैं, लेकिन उनसे मिलकर क्या होगा. हमें सिर्फ न्याय चाहिए.इधर, इस मामले को लेकर पटना विश्वविद्यालय की छात्राएं भी सड़क पर उतर आई हैं. मगध महिला कॉलेज से कारगिल चौक तक ‘बेटी बचाओ न्याय मार्च’ निकाला गया. कारगिल चौक पर छात्राएं प्रदर्शन कर रही हैं. सड़क पर “Justice for Neet Girl” लिखा गया है. माहौल लगातार गर्म बना हुआ है.पुलिस के मुताबिक छात्रा के मोबाइल फोन का डेटा रिकवर कर लिया गया है. फोन के डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है. SIT को स्नैपचैट से भी कुछ अहम सबूत मिले हैं. अब SIT की नजर तीन संदिग्धों पर टिकी है. अधिकारियों के अनुसार DNA सैंपल की रिपोर्ट आज शुक्रवार शाम तक आने की संभावना है.
विज्ञापन