नीतीश कुमार : सहरसा पहुंचे नीतीश कुमार, 500 करोड़ की योजनाओं की सौगात
Munesh Kumar Shukla Fri, Mar 13, 2026
नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के लिए करीब 500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया तथा जनसभा को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 में उनकी सरकार बनने से पहले बिहार की स्थिति अलग थी। उन्होंने कहा कि उस समय लोग शाम होने के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे और कई जगहों पर सामाजिक तनाव की घटनाएं सामने आती थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद कब्रिस्तानों की घेराबंदी का काम कराया गया, जिससे कई जगहों पर विवाद और झगड़े कम हुए।
इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सहरसा के विकास से जुड़े कई अहम ऐलान किए। उन्होंने कहा कि अगले एक महीने के भीतर सहरसा एयरपोर्ट के लिए टेंडर जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और सहरसा की रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की बात भी कही।
सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन