Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

नीतीश कुमार को Z+ सुरक्षा : CM पद से इस्तीफे के बाद बदली सियासत

Munesh Kumar Shukla Fri, Apr 17, 2026

बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को Z+ सुरक्षा प्रदान की गई है। यह फैसला उनके राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत लिया गया है।

इसी के साथ उन्हें दिल्ली में नया सरकारी आवास भी आवंटित किया गया है। सुनहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर-9, जो VIII कैटेगरी का है, अब उनका नया ठिकाना होगा। इससे पहले वे 6, कामराज लेन स्थित बंगले में रह रहे थे।

14 अप्रैल को नीतीश कुमार ने अचानक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे से पहले उन्होंने अपना मंत्रिमंडल भंग कर दिया और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा मंत्री विजय चौधरी के साथ लोक भवन पहुंचकर महज सात मिनट में इस्तीफा सौंप दिया।

इसके बाद भाजपा ने सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया और अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि वही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। खास बात यह है कि 243 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 89 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है और पहली बार राज्य में उसकी अगुआई में सरकार बनने जा रही है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास कुल 202 विधायकों का समर्थन है, जिसमें जदयू, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

इस पूरे घटनाक्रम पर विपक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि नीतीश कुमार ने अपने सहयोगियों के दबाव में इस्तीफा दिया। उनका आरोप है कि भाजपा द्वारा “धमकी या प्रलोभन” के जरिए यह राजनीतिक बदलाव कराया गया।

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार को हटाने की रणनीति पहले ही तैयार कर ली गई थी, लेकिन इसे चुनावी नुकसान के डर से सार्वजनिक नहीं किया गया।