Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

: स्पीकर की कुर्सी जाते ही बिगड़ गया RJD का 'खेल', जानें- फ्लोर टेस्ट में नीतीश ने कैसे बचाई सरकार।

admin Mon, Feb 12, 2024

बिहार

बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है।

नीतीश सरकार के समर्थन में 129 वोट पड़े। जबकि विपक्ष ने वोटिंग से पहले ही वॉकआउट कर दिया था।

लेकिन, विपक्ष ने भी नीतीश कुमार की सरकार को गिराने के लिए लंबा 'खेला' खेला था। हालांकि, एनडीए ने इसे नाकाम कर दिया।

और ये सब हुआ स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाकर।

हुआ ये कि आरजेडी ने एनडीए के 8 विधायकों को साथ लेकर नीतीश सरकार को गिराने का खेल रचा था। इसमें जेडीयू के पांच और बीजेपी के तीन विधायक थे।

लेकिन इसकी भनक एनडीए को पहले ही लग गई और फिर सरकार बचाने का ऑपरेशन शुरू हुआ।