Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फैसला : सम्राट चौधरी ने 224 निलंबित कर्मचारियों को किया बहाल

Munesh Kumar Shukla Wed, Apr 22, 2026

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पद संभालते ही बड़ा निर्णय लेते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आदेश को रद्द कर दिया और पिछले ढाई महीनों से निलंबित 224 राजस्व कर्मचारियों को बहाल कर दिया।

दरअसल, भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग में हड़ताल को अनुशासनहीनता मानते हुए विजय कुमार सिन्हा ने इन कर्मचारियों को निलंबित किया था। अब इस फैसले को पलटते हुए सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को बहाली से जुड़ी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री ने पिछली नीतीश कुमार सरकार के फैसले को बदला है। हड़ताल की शुरुआत 2 फरवरी को हुई थी, जब कर्मचारियों ने नए पद SDR0 बनाए जाने का विरोध किया था, जिससे DCLR के अधिकारों में कटौती की आशंका जताई गई थी।

हालांकि, उस समय विजय कुमार सिन्हा ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी थी कि काम पर न लौटने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आंदोलन के पीछे साजिश की भी आशंका जताई थी।