मां शीतला मंदिर : बिहारशरीफ के मां शीतला मंदिर में भगदड़: 8 महिलाओं की मौत, कई घायल
Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 31, 2026
बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित प्रसिद्ध मां शीतला मंदिर (मघड़ा) में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिससे माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे और इस दौरान कई श्रद्धालु एक-दूसरे के नीचे दब गए।
इस हादसे में अब तक 8 महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इसमें 4 लाख रुपये आपदा प्रबंधन विभाग और 2 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे। साथ ही, अधिकारियों को मौके पर कैंप करने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन