Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

16th April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 16-04-2026

केंद्र पर भेदभाव का आरोप

नोएडा में बवाल के बाद हालात काबू में!

पी. चिदंबरम बोले- ‘850 सीटों का खेल एक भ्रम

राघव चड्ढा पर ‘विश्वासघात’ का आरोप

बिहार : दोस्त की शादी में गए युवक का हुआ पकड़ौवा विवाह

Munesh Kumar Shukla Thu, Feb 19, 2026

बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जिसमें पति ने अपनी ही पत्नी के ऊपर दो बच्चों को मारने का आरोप लगाया है।पति ने बताया कि उसकी शादी पकड़ौवा विवाह था, लेकिन फिर भी उसने इस शादी को निभाते हुए अपनी पत्नी को अपने घर लाया। वहां उसे पता चला कि उसकी पत्नी पहले से ही शादीशुदा थी।दूसरी ओर पत्नी का कहना है कि उसके ससुरालवालों ने उसके ऊपर केरोसिन तेल डालकर जलाने की कोशिश की थी।अब दोनों महिला आयोग पहुंचे हैं। यह मामला पटना के सालीमपुर थाने का है। वहीं, आवेदिका नालंदा के इस्लामपुर थाने की है।दूसरी ओर आवेदिका के पति ने एक वीडियो दिखाया जिसमें महिला खुद कबूल रही है कि उसने अपने दोनों बच्चों को मारा है। पति ने कहा कि मेरी शादी पकड़ुआ विवाह हुई थी। मैं अपने दोस्त की शादी में गया था। वहां से कुछ जान पहचान के लोग मुझे बहला-फुसलाकर ले गए और जगदंबा स्थान करौटा में जबरदस्ती शादी करवाई।