Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 12-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 10-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 09-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 08-07-2026

बिहार : बिहार में सत्ता परिवर्तन की आहट तेज, 14 अप्रैल तक नीतीश कुमार के इस्तीफे की चर्चा

Munesh Kumar Shukla Thu, Apr 2, 2026

बिहार की सियासत इस समय बेहद अहम मोड़ पर पहुंच गई है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे और नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पटना से लेकर दिल्ली तक लगातार बैठकों का दौर जारी है और पूरे देश की नजर इस घटनाक्रम पर बनी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होकर 18 अप्रैल से पहले पूरी हो सकती है। माना जा रहा है कि 14 अप्रैल तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद 14 से 18 अप्रैल के बीच नई सरकार का गठन हो जाएगा।

संभावित कार्यक्रम के अनुसार, 6 अप्रैल को जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर हो सकती है। इसके बाद 9 अप्रैल को नीतीश कुमार दिल्ली जाकर पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसी दिन उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी संभव मानी जा रही है।

10 अप्रैल को नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं और उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की भी संभावना है। 11 अप्रैल को पटना लौटकर वे पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे।

12 और 13 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की बैठक होने की संभावना है, जिसमें बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसके बाद 14 अप्रैल को नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं और 18 अप्रैल से पहले नई सरकार का गठन कर लिया जाएगा।

आने वाले 10–12 दिन बिहार की राजनीति के लिए बेहद निर्णायक माने जा रहे हैं, जहां हर कदम पर सियासी समीकरण बदलते नजर आ सकते हैं।