Advertisment

10th December 2025

BREAKING NEWS

भारत की दो दिनों की यात्रा पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी के बीच की अहम बैठक

व्लादिमीर पुतिन पहुंचे भारत : पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर किया भव्य स्वागत

राकेश त्रिपाठी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ने समाजवादी पार्टी के सांसद को दिया जेहाद का जवाब

विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में लगाया 53 वाँ शतक ।रचा इतिहास।

उत्तर प्रदेश के सीनियर आईपीएस सुजीत पांडेय का हुआ प्रमोशन।

पश्चिम बंगाल हिंसा : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रदर्शनकारियों की हिंसा में 3 लोगों की मौत ।

Munesh Kumar Shukla Sun, Apr 13, 2025

कोलकाता पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हुई हिंसा के चलते कई जिलों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मुर्शिदाबाद, मालदा, हुगली और उत्तर 24 परगना जिलों में 10 अप्रैल से हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को आग के हवाले किया, दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की, और लूटपाट की

घटनाएं सामने आई हैं।

अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुर्शिदाबाद के धुलियान क्षेत्र से लगभग 500 लोगों ने पलायन कर मालदा के वैष्णवनगर में एक स्कूल में शरण ली है। इनका आरोप है कि उनके घरों में आगजनी और पीने के पानी में जहर मिलाया गया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वक्फ कानून राज्य में लागू नहीं किया जाएगा और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विपक्ष के नेता सुभेंदु अधिकारी ने हिंसा की जांच NIA से कराने की मांग की है और कहा है कि कुछ कट्टरपंथी समूह खुलेआम हिंसा कर रहे हैं।

BJP सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सीमावर्ती जिलों में AFSPA लागू करने की मांग की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें