Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: दो पक्षों में मारपीट में घायल युवक की जिला अस्पताल में मौत ।

admin Sat, Jun 15, 2024

उन्नाव 

थाना अजगैन के ग्राम नयाखेड़ा में दो पक्षों के मध्य मारपीट की घटना में एक युवक की मौत ।

[video width="1440" height="1440" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/06/VID-20240615-WA0035.mp4"][/video]

दिनांक 14.06.2024 को समय करीब 20.00 बजे थाना अजगैन क्षेत्रांतर्गत ग्राम नयाखेड़ा में दीपू पुत्र रामलाल उम्र करीब 50 वर्ष व पड़ोसी राजकुमार पुत्र कन्हई उम्र करीब 26 वर्ष के मध्य किसी बात को लेकर गाली गलौज हो रही थी। इसी दौरान दीपू के पक्ष से 1. भोला पुत्र रामलाल 2. मीरा पत्नी दीपू रैदास 3. शिवानी पुत्र भोला व राजकुमार के पक्ष से 1.रूपराम पुत्र कन्हई 2. सुनीता पत्नी कन्हई 3. मधू पुत्री कन्हई भी मौके पर आगये तथा आपस में मारपीट करने लगे। सूचना पर थाना अजगैन पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत कराया गया, सभी को मेडिकल हेतु सीएचसी नवाबगंज भेजा गया।

जहां से दीपू उपरोक्त को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आज दिनांक 15.06.2024 को दौरान इलाज दीपू उपरोक्त की मृत्यु हो गई।

सूचना पर थाना अजगैन पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा भरकर पीएम हेतु भेजा गया है तथा द्वितीय पक्ष से राजकुमार व रूपराम उपरोक्त को हिरासत मे ले लिया गया है। मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।