Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

फ्रॉड : UPSC स्टूडेंट से 25 करोड़ का बैंक फ्रॉड

Munesh Kumar Shukla Sat, Feb 14, 2026

वाराणसी के रहने वाले UPSC छात्र के अकाउंट से साइबर ठगों ने 25 करोड़ का लोन निकाल लिया। छात्र का ICICI बैंक में सेविंग अकाउंट का था। ठगों ने छात्र के पैन का दुरुपयोग करते हुए इस अकाउंट को करंट अकाउंट में करा दिया। इसके बाद एक फर्जी फर्म दिखाकर 25 करोड़ का निगेटिव लियन (रिटर्न) ले लिया। निगेटिव लियन एक तरह का लोन होता है। जब छात्र ने ऑनलाइन पेमेंट किया तो पेमेंट नहीं हो सका। इसके बाद उसे फ्रॉड की जानकारी हुई। UPSC छात्र अनुराग मिश्रा का कहना है- कि मैं लखनऊ में रहकर UPSC की तैयारी करता हूं। जनवरी में मैं दिल्ली में था। 17 जनवरी को मैं लाइब्रेरी का पेमेंट कर रहा था, लेकिन पेमेंट नहीं हुआ। इसके बाद अकाउंट चेक किया तो 25,59,15,000 का निगेटिव लियन (लोन) दिखाने लगा। इसके बाद मैंने अपने घरवालों को बताया। लखनऊ की ICICI बैंक शाखा से धोखाधड़ी के बारे में पता चला। इसके बाद परिजनों ने 13 फरवरी को वाराणसी साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें