Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

दबंगई । : बीघापुर पुलिस ने नहीं सुनी दिव्यांग की फरियाद दिव्यांग ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार।

Munesh Kumar Shukla Thu, May 15, 2025

उन्नाव उत्तर प्रदेश

जनपद उन्नाव के थाना बीघापुर थाना अंतर्गत मजरे सातन के गणेश खेड़ा गांव से आ रही बड़ी खबर।

दिनांक 10 5 2025 को उक्त गांव निवासी इंदल कुमार गौतम पुत्र स्वर्गीय श्याम लाल गौतम अपनी बहन रोशनी के साथ गांव बहुराजमऊ से जहां शादी के उत्सव से वापस अपने घर आ रहे थे तभी रास्ते में हुसैन बख्श खेड़ा जाने वाले रास्ते से पहले सड़क पर बुलेरो गाड़ी से निबई निवासी कमल पुत्र परसू पासी ने मोटरसाइकिल पर पीछे से टक्कर मारी जिससे पीड़ित और उसकी बहन रोशनी जमीन पर गिर पड़े और दबंग कमल पासी ने पीटना शुरू कर दिया जिससे पीड़ित के पांव और हाथ फूट गए उसके बाद पीड़ित की बहन रोशनी को उठाकर अपने साथ गाड़ी में डालकर उठा ले गए ।वह रोती रही लेकिन दबंगों ने जबरन उसको उठा ले गए ।

उसके तुरंत बाद पीड़ित बीघापुर थाना पहुंचे वहां पर उसकी एफ आई आर नहीं लिखी गई ना उसका मेडिकल कराया गया।

पीड़ित ने बताया कि तब से लेकर आज तक पुलिस हमारे दरवाजे जांच करने भी नहीं गई।

पीड़ित ने बताया कि इसीलिए अतः आज मैं पुलिस अधीक्षक उन्नाव दीपक भूकर जी के पास न्याय मांगने आया हूं आशा है हमारी दबंगों द्वारा जबरन उठाई गई मेरी निर्दोष बहन हम सभी को मिल जाएगी और अपराधियों को कठोर दंड भी दिया जाएगा।

जनपद उन्नाव से TV भारतवर्ष न्यूज़ नेटवर्क के लिए एडिटर मुनेश शुक्ला जी के साथ ब्यूरो अभिषेक मिश्रा की एक रिपोर्ट!!!