Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

विवाद : उपलों के विवाद में चली गोलियां: दो महिलाएं और बच्चा घायल

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 21, 2026

गांव त्रिलोकपुर में शुक्रवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली से उपलों के बिटोरे गिरने को लेकर शुरू हुए झगड़े में फायरिंग हो गई, जिसमें एक पक्ष की दो महिलाएं और आठ साल का एक बच्चा घायल हो गया। तीनों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर निवासी ओमप्रकाश जाटव शाम के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से आलू लेकर कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे। इसी दौरान उनकी ट्रॉली से धर्मवीर जाटव के सड़क किनारे रखे उपलों के बिटोरे गिर गए। इस पर धर्मवीर की पत्नी नीरज देवी ने आपत्ति जताई।

आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने विरोध करने पर नीरज देवी के साथ अभद्रता की और वहां से चला गया। बाद में नीरज ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद धर्मवीर अपने परिजनों के साथ ओमप्रकाश के घर शिकायत करने पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़कर विवाद में बदल गई।

आरोप है कि इसी दौरान ओमप्रकाश के पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है। गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।