Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

अपराध : गैंग बनाकर धमकी देने का आरोप एसपी से शिकायत

chandan pandey Fri, Apr 25, 2025

बीघापुर, उन्नाव। थाना क्षेत्र के कुतुबुद्दीन गढ़ेवा निवासी शिक्षामित्र आशीष कुमार तिवारी पुत्र रामकुमार तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही तीन लोगों पर गैंग बनाकर गाली गलौज व धमकी देने का आरोप लगाया है तथा पूर्व में दर्ज मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी हैं। शिक्षामित्र आशीष कुमार तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 13 अप्रैल को गांव के ही निवासी परिमल, पारितोष कुमार तथा पिता विनोद के विरुद्ध गाली गलौज धमकी का मामला पंजीकृत कराया था मामला पंजीकृत होने जाने के बाद तीनों लोग योजना बनाकर मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जिसके चलते वह विद्यालय में समय से नहीं पहुंच पा रहा है। विद्यालय से छुट्टियां लेने को मजबूर है जिससे विद्यालय के बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है। शिक्षामित्र ने बताया कि तीनों लोग खुले आम धमकी देते हैं की विवेचना अधिकारी मेरे रिश्तेदार हैं 113 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अभी तक विवेचक द्वारा कोई जांच नहीं की गई जिससे चलते तीनों लोगों के हौसले बुलंद है और आए दिन हरिजन महिला से रेप तथा एससी एसटी में फसाने की धमकी भी दे रहे हैं। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि पूर्व में तीनों लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी का मामला पंजीकृत है। मामले की जांच कराई जा रही है।