Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

23rd November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

सिपाही मनोज मौर्य : सीबीगंज में सिपाही मनोज मौर्य की संदिग्ध हालात में मौत

Munesh Kumar Shukla Sat, Feb 28, 2026

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में तैनात सिपाही मनोज मौर्य (37 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सीबीगंज के मोहल्ला लेवर कॉलोनी के मूल निवासी थे और वर्तमान में कैम्फर एस्टेट कॉलोनी स्थित अपने नए मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पूर्व ही उन्होंने इस घर में गृह प्रवेश किया था। इससे पहले वह किराए के मकान में रहते थे।जानकारी के अनुसार मनोज मौर्य की तैनाती पहले अमरोहा में थी और हाल ही में उनका तबादला मुरादाबाद हुआ था। हालांकि उन्होंने अभी नई जगह पर आमद दर्ज नहीं कराई थी और घर पर सामान शिफ्ट कर रहे थे। शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर उनकी पत्नी ज्योति उर्फ मीनू से कहासुनी होने की बात सामने आई है। इसके बाद उनकी अचानक मौत हो गई।पत्नी ने घटना की सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को दी और बताया कि मनोज को हार्ट अटैक पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक के एक बेटा और एक बेटी हैं। परिजनों के अनुसार शव पर गले में रस्सी जैसे निशान और शरीर पर खरोंच के निशान पाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।शनिवार सुबह परिजनों को औपचारिक रूप से सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।