उन्नाव : उन्नाव में साइबर ठगी का पैसा वापस, पुलिस ने 24 घंटे में रकम लौटवाई
Munesh Kumar Shukla Wed, Feb 25, 2026
उन्नाव पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के 10 हजार रुपये 24 घंटे के भीतर वापस कराए हैं। यह मामला थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के एबी नगर निवासी प्रतीक सिंह से जुड़ा है, जो साइबर ठगी का शिकार हुए थे। पीड़ित प्रतीक सिंह, जो 'आशा जन सेवा केंद्र' का संचालन करते हैं, ने बताया कि उनके केंद्र पर एक युवक आया था। युवक ने 10 हजार रुपये नकद मांगे और कहा कि वह 10,100 रुपये की एनईएफटी (NEFT) कर रहा है, जो दो घंटे में खाते में आ जाएगी। प्रतीक ने विश्वास करके उसे नकद राशि दे दी। आरोपी युवक दो दिनों तक फोन पर पैसे आने का आश्वासन देता रहा, लेकिन रकम खाते में नहीं पहुंची। तीसरे दिन जब प्रतीक सिंह को ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने तत्काल थाना कोतवाली सदर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रतीक सिंह के अनुसार, थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लिया और स्वयं आरोपी से फोन पर बात की। पुलिस की सख्ती के बाद, ठगी गई 10 हजार रुपये की पूरी रकम 24 घंटे के भीतर प्रतीक सिंह के खाते में वापस आ गई। प्रतीक सिंह ने एक वीडियो बयान में पुलिस कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, "थाना प्रभारी जी ने खुद कॉल किया और पूछा कि पैसे रिफंड क्यों नहीं कर रहे हो।
विज्ञापन