Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th March 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 29-03-2026

बॉम्बे हाई कोर्ट के जज से साइबर ठगी, जामताड़ा से आरोपी गिरफ्तार

अमित शाह ने ममता सरकार पर पेश की चार्जशीट

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच भारत-बाउंड जहाजों की आवाजाही,

डिलीवरी टेम्पो से 27 सिलेंडर गायब, पुलिस जांच में जुटी

साइबर ठगी : बॉम्बे हाई कोर्ट के जज से साइबर ठगी, जामताड़ा से आरोपी गिरफ्तार

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 28, 2026

मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट के एक जज के साथ साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कफ परेड पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा से 25 वर्षीय मजहर आलम इसराइल मियां को पकड़ा है, जिस पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर बनाकर और फिशिंग ऐप के जरिए करीब 6.02 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। जांच में सामने आया है कि आरोपी कई राज्यों में सक्रिय था और उस पर कम से कम 36 मामलों में संलिप्त होने का शक है।

पुलिस के मुताबिक, यह ठगी 28 फरवरी को शुरू हुई जब जज ने अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वॉइंट्स रिडीम करने के लिए कस्टमर केयर नंबर खोजा। आधिकारिक नंबर व्यस्त होने के कारण उन्होंने इंटरनेट पर मिले एक नंबर पर कॉल किया, जो दरअसल साइबर ठगों का फर्जी हेल्पलाइन था। कॉल के बाद ठगों ने उन्हें व्हाट्सऐप के जरिए एक APK फाइल भेजी और खुद को बैंक अधिकारी बताकर उसे डाउनलोड करने के लिए कहा।

जब फाइल iPhone पर नहीं खुली, तो ठगों ने उन्हें एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करने की सलाह दी। निर्देशों का पालन करते हुए जज ने अपना सिम एक अन्य फोन में डालकर ऐप डाउनलोड किया और उसमें अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी भर दी। इसके बाद उनके खाते से करीब 6 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।

घटना का पता चलते ही जज ने तुरंत शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। करीब 10 दिनों की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें