Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

11th April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 12-04-2026

पार्थ चटर्जी के घर समेत कई ठिकानों पर छापा

मियांपुर अब ‘रविंद्र नगर’, हजारों परिवारों को मिला जमीन का मालिकाना हक

मंत्री छगन भुजबल का हेलिकॉप्टर पार्किंग में उतरा

6 अरब डॉलर रिलीज़ की खबर से बढ़ी हलचल

कस्टोडियल डेथ केस में बड़ा फैसला : 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा

Munesh Kumar Shukla Mon, Apr 6, 2026

तमिलनाडु के चर्चित सथानकुलम कस्टोडियल डेथ केस में मदुरै सेशन कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस मामले को ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ की श्रेणी में रखते हुए यह कठोर फैसला दिया।

यह मामला 2020 का है, जब लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने एक मोबाइल दुकान संचालक पी. जयराज और उनके बेटे जे. बेनिक्स को हिरासत में लिया था। आरोप था कि उन्होंने लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन किया था।

परिजनों के अनुसार, दोनों को थाने में पूरी रात पीटा गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। बाद में न्यायिक हिरासत के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया था।

मामले की जांच पहले राज्य की एजेंसियों और बाद में CBI को सौंपी गई। जांच के दौरान एक महिला कांस्टेबल की गवाही और अन्य सबूतों के आधार पर कोर्ट ने माना कि यह सुनियोजित अत्याचार का मामला था।

कोर्ट ने दोषियों को मृतकों के परिवार को 1.4 करोड़ रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया। यह फैसला कानून और मानवाधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें