अपराध : डिजिटल रेप का आरोपी गिरफ्तार
chandan pandey Sat, Apr 19, 2025
गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट एयर होस्टेस के साथ डिजिटल रेप करने का आरोपी युवक दीपक निवासी मुजफ्फरपुर पकड़ा गया। उसने महिला के प्राइवेट पार्ट मे उंगली डालकर डिजिटल रेप की घटना को अंजाम दिया था। वह पिछले पांच महीने से मेदांता अस्पताल के आइयीयू में मशीन टेक्निशियन के पद पर कार्यरत था। पुलिस का कहना था की गिरफ्तार करने से पहले पूरी छानबीन की गई। 800 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा गया। अस्पताल के कई स्टाफ से पूछताछ की गई। उसे शनिवार दोपहर अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने का पुलिस प्रयास करेगी।
आरोप है कि छह अप्रैल को वेंटिलेटर पर एडमिट रहने के दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया गया।
उस समय वह बेहोश थी लेकिन उनके साथ कुछ गलत हो रहा था, इसका आभास उन्हें हो रहा था। डर की वजह से वह कुछ नहीं बोल पाईं। आरोपी ने चादर के भीतर हाथ डालकर उंगली से यौन उत्पीड़न किया। 13 अप्रैल को जब वह अस्पताल से डिस्चार्ज की गईं, फिर उन्होंने इस बारे में अपने पति को बताया था।
विज्ञापन