Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

27th March 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-03-2026

15 सेकंड के सायरन से दुनिया को दिखाया खतरे का सच

28 मार्च को देश को मिलेगा नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा से उड़ान भरेगा विकास

क्लास में छात्रा को प्रपोज करना पड़ा भारी, प्रोफेसर की पिटाई के बाद नौकरी गई

करोड़ों का राशन गायब, गरीबों तक नहीं पहुंचा हक

ऑनलाइन ठगी : ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी: डॉक्टर से 37 लाख से ज्यादा की ठगी

Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 24, 2026

शहर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गली-मोहल्लों से लेकर सोशल मीडिया तक खुद को फाइनेंस एक्सपर्ट बताने वाले ठग लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजेंद्र नगर इलाके में सामने आया है, जहां एक डॉक्टर से लाखों रुपये की ठगी की गई।

पीड़ित डेंटल डॉक्टर गुलाबचंद जैन को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया। इस ग्रुप में खुद को निवेश विशेषज्ञ बताकर शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने के टिप्स दिए जाते थे। साथ ही यह दावा किया गया कि जल्द ही इस विषय पर एक किताब भी प्रकाशित होने वाली है, जिससे भरोसा बढ़ाया गया।

इसके बाद डॉक्टर को एक अन्य ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ा गया और एक मोबाइल ऐप के जरिए निवेश करने के लिए कहा गया। आरोपियों ने यह भी दावा किया कि यह ऐप सेबी से रजिस्टर्ड है और निवेश से पहले एक महीने का कोर्स करना जरूरी है।

ठगों के झांसे में आकर डॉक्टर ने 25 फरवरी से 9 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 38 लाख 50 हजार रुपये उनके बताए बैंक खातों में जमा कर दिए। हालांकि, उन्हें मुनाफे के नाम पर कोई रकम नहीं मिली और वे सिर्फ एक लाख रुपये ही निकाल पाए।

धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसके अलावा एक अन्य मामले में एक रिटायर्ड अधिकारी को कस्टमर केयर के नाम पर ठग लिया गया। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी अनजान निवेश ऑफर या ऐप पर भरोसा करने से पहले पूरी जांच जरूर करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें