Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश : मेट्रो स्टेशन पर एक्स-रे स्कैन में पकड़ा लाखों का सोना दो युवक हिरासत में

Munesh Kumar Shukla Wed, Mar 11, 2026

उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित भैंसाली मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान करीब 48 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद किया गया है। इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार (11 मार्च 2026) को मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की नियमित सुरक्षा जांच चल रही थी। इसी दौरान जब दो युवकों ने अपना बैग एक्स-रे मशीन में स्कैनिंग के लिए रखा, तो स्क्रीन पर सोने जैसी वस्तुएं दिखाई दीं। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत बैग खोलकर जांच की, जिसमें करीब 300 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए।

पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान अमृतसर निवासी अजय और विजय के रूप में बताई है। उनका कहना है कि वे सर्राफा कारोबार से जुड़े हैं और सोने की सप्लाई देने के लिए मेरठ आए थे। हालांकि जांच के दौरान उनके पास सोने से संबंधित कोई वैध बिल या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे तस्करी या टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है।

मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद जीएसटी और आयकर विभाग की टीम को भी बुलाया गया। अधिकारियों ने सोने को जब्त कर उसकी शुद्धता और कीमत का आकलन शुरू कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि सोने के स्रोत, सप्लाई चेन और संभावित टैक्स चोरी की जांच की जा रही है। यदि जांच में कोई अनियमितता सामने आती है तो संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।