Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

प्रतापगढ़ : खौफनाक वारदात: पूर्व प्रधान की हत्या, प्रेम संबंध बना मौत की वजह

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 23, 2026

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। रिश्तों के जटिल जाल और कथित बेवफाई के बीच एक पूर्व प्रधान की हत्या का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सुमेरपुर गांव के पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना, जो दो पत्नियों और 18 बच्चों के पिता थे, 18 मार्च को बाइक लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनके लापता होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बताया जा रहा है कि मुस्तका गुलशन अपनी प्रेमिका से मिलने उसके मायके पहुंचे थे। वहीं, कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर प्रेमिका ने अपने भाई के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच डाली। इस साजिश के तहत पूर्व प्रधान की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को बोरे में भरकर लावारिस हालत में फेंक दिया गया।

यह घटना मांधाता कोतवाली क्षेत्र की है, जहां इस वारदात के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है।