Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

खौफनाक वारदात : मुरादाबाद में खौफनाक वारदात: भाई ने बहन पर किए 84 चाकू के वार, मां भी गंभीर

Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 10, 2026

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और अपनी मां पर भी जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी भाई हार्दिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसकी मां नीलिमा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं।जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के बुद्धि विहार इलाके की रहने वाली नीलिमा ने अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही की थी। उनका अपने पति से पहले ही अलगाव हो चुका था। हार्दिक और उसकी बहन हिमशिखा दोनों गुरुग्राम में साथ रहते थे और आईटी कंपनियों में काम करते थे।

बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले हार्दिक की नौकरी चली गई थी या उसने खुद छोड़ दी थी। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गया और अपनी बहन के साथ यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर वीडियो और व्लॉग बनाने लगा। दोनों की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फॉलोइंग भी थी।सोशल मीडिया पर दोनों भाई-बहन की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती थी। वे साथ घूमते-फिरते और ट्रैवल व्लॉग बनाते थे। कई बार वे सामाजिक मुद्दों और इंटरफेथ मैरिज जैसे विषयों पर भी वीडियो बनाते थे।

दरअसल, हार्दिक की इंस्टाग्राम के जरिए पुणे की एक मुस्लिम युवती से दोस्ती हुई थी, जो बाद में रिश्ते में बदल गई। हार्दिक उससे शादी करना चाहता था और अक्सर कहता था कि प्यार में जाति और धर्म मायने नहीं रखते। लेकिन कुछ महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया।ब्रेकअप के बाद हार्दिक गहरे मानसिक तनाव में रहने लगा। उसे लगने लगा कि उसकी मां और बहन की वजह से ही उसका रिश्ता टूटा है। इसी गुस्से और खुन्नस में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।आरोप है कि हार्दिक ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी बहन हिमशिखा पर 84 बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अपनी मां नीलिमा पर भी हमला कर दिया, जो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी का कारण बन गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें