Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: योगी सरकार में बीघापुर सरकारी अस्पताल के डाक्टर भईया के कहने से बनाते है फर्जी मेडिकल

admin Thu, Sep 8, 2022

बीघापुर उन्नाव
भले ही अपराधियों में  योगी का  भीषण खौफ है उत्तर प्रदेश में  या तो अपराधी आत्मसमर्पण कर रहे है या तो प्रदेश छोंड़ कर बाहर भाग रहे है।

परन्तु ऐसे भी सरकारी मुलाजिम है जिनके ऊपर योगी जी के बुलडोजर का कोई भी खौफ नहीं है।

"जो आज भी अपने पुराने ढर्रे पर चल रहे है और भईया के कहने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बीघापुर के डाक्टर बनाते है फर्जी मेडिकल कौन है" भईया "?जिसके आगे योगी जी के निर्देश बौने साबित हो रहे है "


मामला उन्नाव जनपद के बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का है जहां के एक डाक्टर का आडियो वायरल हो रहा है जिसमें डाक्टर साहब मरीज के परिजन से मोबाईल पर  बात करते हुये कह रहे है की अगर मै अपने मन से मेडिकल करता तो सही सही करता मगर भईया के कहने से किया इसलिये गड़बड़ हो गई।और यही नही उपर से उसे रिमेडीकल कराने के लिये पुलिस अधीक्षक के पास जाने को कह रहे है अपनी गलती भी मान रहे है मगर उनका कहना कि उन्होने की जो उन्होने किया है वो भईया के कहने से किया है कौन है भईया ?जो इतने प्रभावी है कि डाक्टर भी अपने कर्तव्य को भूल कर भईया के कहने से फर्जी मेडिकल बना देते है मरीज की चिंता भी नहीं करते है की उसकी जान भले चली जाय मगर भईया के आदेश का पालन जरुर होगा। उत्तर प्रदेश में भले योगी ही योगी जी मुख्यमंत्री हो उन पर कोई असर नहीं पड़ता।
बीघापुर में है तैनात डाँ.विनोद जो कि बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों का  इलाज, मेडिकल, भईया के कहने पर ही करते है ।
बरदहा गाँव निवासी राकेेेश कुमार को गांव के ही कुुुछ लोगों ने थाना बारा सगवर आते समय घात लगाकर हमला कर दिया था जिसमें राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे तथा उसके कई घाव थे जब घायल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर पहुंचा तो वहां उस समय ड्यूटी पर उपस्थित  डॉक्टर विनोद ने मेडिकल तो किया परंतु सिर पर गंभीर चोट होने के बाद भी ना तो जिला अस्पताल रिफर किया और न ही मेडिकल में एक्सरे , सीटी स्कैन के लिए एडवाइस लिखा । जब उनसे घायल के परिजन ने फोन पर बात की तो उन्होंने कहा की मैं तो चाहता था कि सही-सही मेडिकल कर दूं परंतु क्या करूं भैया के कहने से मेडिकल किया जिसे सब गड़बड़  हो गई । यह बात  डॉ विनोद मोबाइल पर कह रहे है जिसकी रिकार्डिंग वाइरल हो रही है ।पीड़ित के परिजनों ने योगी आदित्यनाथ ,उप मुख्यमंत्री को दिये गये शिकायती पत्र आरोपी डाक्टर के खिलाफ कार्यवाही की माँग की है ।
https://youtu.be/Kkp1FCLe7co