Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th February 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 16-02-2026

10 सालो से भी ज्यादा का प्यार,शादी को लेकर टकराव फिर कार में मिली लाश

जाजमऊ गंगा पुल की अगले माह से होगी मरम्मत

मनकामेश्वर मंदिर में रात 12 बजे भस्म आरती:

रणबीर-आलिया की लव एंड वॉर पर लगा ब्रेक

नोएडा : 10 सालो से भी ज्यादा का प्यार,शादी को लेकर टकराव फिर कार में मिली लाश

Munesh Kumar Shukla Sun, Feb 15, 2026

नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन एक बंद कार से युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन परिवारों के लगाएं आरोपों के बाद पुलिस जांच कर रही है. दरअसल, नोएडा के एलिवेटेड रोड पर कार के अंदर युवक-युवती की गोली लगी लाशें मिलने से सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है, लेकिन सुसाइड नोट, पारिवारिक असहमति और परिजनों के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है. इसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. बीते दिन पुलिस को सूचना मिली कि दादरी रोड के पास एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी है. जब कार का दरवाजा खोला गया तो अंदर दोनों के सिर में गोली के निशान थे और युवक के हाथ में हथियार मिला. दरवाजे अंदर से लॉक थे, जिससे पहले इस मामले को आत्महत्या माना जा रहा है.जांच में सामने आया कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और रिश्ते में थे. अलग-अलग जाति होने की वजह से शादी में दिक्कतें आ रही थी. बताया जा रहा है कि युवक का परिवार तैयार था, लेकिन युवती के घर से सहमति नहीं मिल पा रही थी. बता दें कि कार से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें शादी को लेकर निराशा जाहिर की गई है. इसी आधार पर पुलिस प्रेम प्रसंग और मानसिक दबाव की दिशा में जांच कर रही है. हालांकि नोट की हैंडराइटिंग और अन्य पहलुओं की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है. मृत युवक के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए युवती के परिवार पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि मामले में केवल आत्महत्या की थ्योरी पर भरोसा करना जल्दबाजी होगी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी. फिलहाल दोनों के परिवारों से पूछताछ की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है.