Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

श्रावस्ती : श्रावस्ती में किसान नेता आंचल मिश्रा की हत्या का खुलासा

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 5, 2026

श्रावस्ती में किसान नेता आंचल मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड को उनके प्रेमी सूरज वर्मा ने अंजाम दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक आंचल मिश्रा और सूरज वर्मा के बीच पिछले लगभग पांच महीनों से प्रेम संबंध थे। जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी का कहना है कि आंचल मिश्रा उससे लगातार पैसे मांगती थीं और इनकार करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थीं।सूरज वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी जमीन बेचकर पहले ही आंचल को करीब एक लाख रुपये दे चुका था। इसके बावजूद जब पैसे की मांग और दबाव जारी रहा तो वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसी कारण उसने 17 फरवरी को आंचल मिश्रा को मिलने के बहाने जंगल में बुलाया।वह उस समय नशे की हालत में था। वहां पहुंचने के बाद उसने आंचल मिश्रा के दुपट्टे से उनका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से सूखी पत्तियों से शव को ढककर लाइटर से आग लगा दी।हत्या के बाद आरोपी घर लौट आया और बाद में आंचल की तलाश करने का नाटक भी करता रहा। उसने आंचल के पति के साथ मिलकर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।